रायबरेली के देउब की दीपशिखा का है नहर में मिला शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- कुंडा, संवाददाता। नहर में उतराया मिला युवती के शव की पहचान रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे देउब गांव निवासी मोहन लाल की 23 वर्षीय बेटी दीपशिखा के रूप में हुई। मृतका के भाई ने उसके कपड़ों और फोटो से उसकी पहचान की। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरु गांव के पास से निकली शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज में छह मई को दोपहर में एक युवती का शव बहते हुए मिला था। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी तो शव पोस्टमार्टम को भेजकर शिनाख्त करने के प्रयास में लगी। रायबरेली के सभी थानों को सूचना भेजी तो शनिवार को पता लगा कि भदोखर थाने में दीप शिखा पुत्री मोहनलाल की गुमशुदगी पांच मई को दर्ज है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी कोतवाली से आरक्षी शिशुपाल सिंह, उमाशंकर रायबरेली के भदोखर थाने पहुंचे। भदोखर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.