लखनऊ, मार्च 13 -- चांदा, संवाददाता। गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। हालांकि मौक़े पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव की महिला कल्पना पत्नी रामबली धुरिया की गुरुवार की रात छत से गिरने के बाद मौत हो गई । शुक्रवार की सुबह जब कल्पना के मायके वाले निवासी राजा उमरी बेलाही थाना लंभुआ पहुंचे तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा । जिसकी सूचना मायके वालों द्वारा चांदा कोतवाली को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। मृतका के पति रामबली धुरिया जो एक बोलेरो चालक है उनसे भी पूछताछ की । मामला संदिग्ध पाए जाने पर मृतक कल्पना के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा गया। फिलहाल मामले में मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए ।...