लखनऊ, दिसम्बर 26 -- रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में स्टेशन मास्टर घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी नीरज गौतम स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं, गुरुवार की शाम वो बाइक से ड्यूटी पर स्टेशन जा रहे थे, तभी अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो सड़क पर गिरकर घायल हो गये, जानकारी होने पर साथी स्टाफ ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल का इलाज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.