गोंडा, फरवरी 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब आठ बजे के आसपास एक ढाबे के पास युवक की कार रोककर रायफल तानने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम मीरपुर यूसुफ निवासी बबलू यादव पुत्र जगदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी के रात 8 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह राजबली ढाबे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली और टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि टक्कर के बाद आरोपी ने रायफल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहे। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी से रायफल छीन ली और उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचकर जमा करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.