बरेली, मई 4 -- रामगंगा की कटरी के रायपुर हंस में इंद्रपाल की हत्या के बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गांव में हत्या के बाद तनाव का माहौल है और वहां फोर्स तैनात है। पुलिस ने इंद्रपाल हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य बदमाशों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल सिंह की गुरुवार रात बाग में सोते समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके भाई उमेश पाल सिंह ने गांव के ही ट्रिपल मर्डर के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ऋषिपाल सिंह, उसके बेटे सर्वेश, संगम व विकास और रिश्तेदार तेजपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- रायपुर हंस में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की तैयारी उन्होंने भतीजी को भगा ले जाने की रंजिश में पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.