रायपुर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी
कानपुर, जून 24 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने आसपास में प्लास्टिक का निकला हुआ कचरा वहीं पर डंप है उसको चपेट में आने से जल गया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर पहुंची रनियां पुलिस और दमकल की टीम ने आसपास पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। रायपुर स्थित गणेश इको स्पेयर (जीपीएल) फैक्ट्री परिसर के पीछे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक कबाड़ में आग लग गई। तेज हवा और प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.