देहरादून, मई 11 -- देहरादून। भाजपा विधायक के विकास कार्यों से जुड़े बोर्ड ना लगने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रायपुर थाने में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रायपुर विधानसभा में जहां भी विकास कार्य हो रहे हैं वह सब रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की सक्रियता और प्रयासों से हो रहे हैं। ऐसे में अगर विकास कार्य में उनके नाम के बोर्ड लग रहे हैं तो यह गलत कहां है। भाजपा कार्यकर्ता इस मसले पर कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा होने की आशंका को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...