देहरादून, फरवरी 6 -- रायपुर रांझावाला क्षेत्र में आगामी आठ फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारी बैठक शुक्रवार को श्री दुर्गा मन्दिर हाथीखाना चौक किद्दूवाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष करते हुए पदम सिंह थापा ने बताया कि सम्मेलन में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी,कथावाचक व्यास शिव प्रसाद ममगाईं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, कवि श्रीकांत श्री उपस्थित रहेंगे। उन्होंने वार्ड संख्या-66 रायपुर और व वार्ड-03 रांझावाला की जनता से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। मौके पर संयोजक डॉ. आरती रौथाण, पार्षद कपिल धर, शिशिर तिवारी, अभिषेक शाही, राजेश थपलियाल, जानकी बल्लभ ढौंडियाल, महेश सोनी, दीपक बोहरा, विपुल अग्रवाल, धीरज असवाल, भरत कोटवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.