रायपुर, मार्च 29 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच हुयी हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत एक बाइक टक्कर की घटना से हुई थी। बताया जाता है कि बढ़ई पारा के कुछ नाबालिगों और मोमिन पारा के युवकों के बीच रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।जमकर चले लाठी-डंडे रायपुर में स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। झड़प के दौरान लाठी-डंडों का उपयोग किया गया, वहीं कुछ लोगों द्वारा धारदार हथियारों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई जा रही है। इस घटना में तीन युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.