रायपुर, सितम्बर 27 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर जान देने की कोशिश की। इस हमले में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...