पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। गांव के पास मौजूद चारागाह की सरकारी जमीन को प्रशासन ने शिकायत पर कब्जामुक्त कराया। जमीन में बोई गई गन्ने की फसल जोत दी गई। जेसीबी मशीन से चारों ओर खाईं खोदकर सीमांकन कर दिया गया। कब्जामुक्त कराई गई इस जमीन पर शीघ्र ही गौशाला बनाई जाएगी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी में ग्राम समाज की लगभग पांच बीघा जमीन चारागाह के नाम दर्ज है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उस जमीन पर कब्जा कर कुछ हिस्से में गन्ने की फसल बो दी। शेष जमीन पर दुकान का सामान डालकर अतिक्रमण कर दिया। हल ही में ग्रामीणों ने शिकायत कर चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी टीम के साथ रायपुर बिचपुरी गांव पहुंचे। उन्होंने चारागाह की जमीन की पैमाइश कराने के बाद जेसीबी से सीमांकन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.