रायपुर दलपतपुर में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर किया स्वागत
अलीगढ़, जून 23 -- अतरौली। 'आसमां का लाल, धरती का अभिमान' कार्यक्रम के तहत गांव के फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रथम बार गांव पहुंचे संसार सिंह का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और 'भारत माता की जय' व 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से पूरा पांडाल गुंजायमान हो उठा। किसान, शिक्षक, महिलाएं, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि ने जोर दार स्वागत किया। फ्लाइंग ऑफिसर संसार सिंह ने भावुक होकर संबोधित करते हुए कहा, ये वर्दी आप सबके आशीर्वाद की पहचान है। आपका प्यार, सम्मान ही सेना की असली ताकत है। देश की सेवा सैनिक के खून की रग-रग में समाई होती है। मैं भी इस पवित्र धरती को साक्षी मानकर वचन देता हूँ कि अंतिम सांस तक मातृभूमि की आन-बान-शान के लिए सीना तानकर दुश्मन के सामने खड़ा रहूंगा। यह भी पढ़ें- अग्निवीर विकास पाल का अटसू में भव्य स्वागत कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.