पीलीभीत, मार्च 18 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार तड़के दो हाथियों के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों ने कई किसानों की गेहूं की फसल और चारा रौंद दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब हुई फसल का मुआवजा देने और स्थाई सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे दो हाथी निगोही ब्रांच नहर के पास स्थित फॉरेस्ट चौकी की ओर से गांव में घुस आए। इस दौरान हाथियों ने मंगल सिंह की तार फेंसिंग तोड़ दी और उनके घर के पास तक पहुंच गए। कुत्तों के भौंकने पर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी वहां से हट गए। इसके बाद हाथी गांव के अन्य खेतों की ओर बढ़ गए और प्रजाति सिंह, निर्मलजीत सिंह, दारा सिंह व अगमवीर सिंह के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व चारा रौंदते हुए जंगल की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.