रायपुर, अप्रैल 5 -- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए बड़ी गुड न्यूज है। रायपुर में इस साल चार नए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दी गई है। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर के व्यस्त यातायात को तेज, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने लंबे समय से लंबित इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। शहरवासियों द्वारा काफी लंबे समय से इन फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली से अंबिकापुर के लिए उड़ानें शुरू; हफ्ते में कब-कब फ्लाइटें, कितना किराया?इन स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर विभागीय जानकारी के अनुसार, जी.ई. रोड पर गुरु...