कानपुर, जनवरी 29 -- रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एक बंद फैक्ट्री में गांजा कारोबार संचालित होने की सूचना पर गुरूवार को सीओ सदर की अगुवाई में एसओजी व पुलिस ने छापा मारकर 90 किलो गांजा बरामद कर लिया, जबकि पुलिस ने दो गांजा विक्रेताओं को भी दबोच लिया। छापे के दौरान चकमा देकर सरगना निकल भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार सरगना की तलाश में छापेमारी शुरू की है। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत 50 लाख रुपये बताई है। सीओ सदर संजय सिंह गुरूवार को रायपुर में रनियां इंस्पेक्टर शिव नारायण सिंह व एसओजी प्रभारी जितेंद्र शर्मा के साथ चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच रायपुर चौराहे के पास दो संदिग्ध लोगों के खड़े देखकर पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.