रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर किसान ने किया दावा, मांगा 3500 करोड़ का मुआवजा; कहा- अंग्रेजों ने अधिग्रहण किया था
रायपुर, जुलाई 4 -- छत्तीसगढ़ के एक किसान ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाते हुए रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर अपना दावा किया है, और इसके बदले सरकार से 3,500 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। याचिकाकर्ता किसान का कहना है कि रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जिस जमीन पर बना है, वह उसकी पुश्तैनी जमीन है, जिसे 84 साल पहले अंग्रेजों ने एयरफील्ड बनाने के लिए अस्थायी रूप से लिया था, हालांकि इसके बाद जमीन को कभी वापस नहीं किया गया। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और अभी विचाराधीन है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका 53 साल के किसान अश्विनी बांडे ने दायर की है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर टर्मिनल बिल्डिंग और एयरपोर्ट परिसर बना है, वह असल में उनके पूर्वजों की थी, जिसे साल 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.