रायपुर, मार्च 18 -- रायपुर के एक अस्पताल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट या सुरक्षा किट के मजदूरों को टैंक के अंदर भेजा था। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी सफाई के लिए विशेष प्रशिक्षण जरूरी है लेकिन यहां लापरवाही बरती गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर में मंगलवार रात को राम कृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए तीन मजदूरों को अंदर भेजा गया था जहां जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.