शाहजहांपुर, जून 7 -- 25 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित सीएटीसी-97 (कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप) में रायन इंटरनेशनल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्कूल ट्रॉफी अपने नाम की। कैंप में जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था। कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में रायन इंटरनेशनल स्कूल के कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कैडेट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। समापन समारोह में 25 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.एस. चीमा तथा एडम ऑफिसर कर्नल आनंद शर्मा ने रायन इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट स्कूल ट्रॉफी प्रदान की। इस उपलब्धि पर विद्यालय क...