रायन इंटरनेशनल में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जागरुकता सत्र
शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। रायन इंटरनेशनल स्कूल में गोरखा रेजिमेंट के कर्नल अमित वारंग और उनकी टीम द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और सेना के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। कर्नल अमित वारंग ने जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक महत्व, आतंकवाद की चुनौतियों और सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या मनीषा शर्मा ने गोरखा रेजिमेंट की टीम का आभार जताते हुए छात्रों को अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोरखा सैनिकों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा तकनीक और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- एसएस कॉलेज में सैनिकों के शौर्य और बलिदान को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.