रायडीह में 66 वर्षीय ग्रामीण ने की आत्महत्या
गुमला, सितम्बर 30 -- गुमला । रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम अंबाटोली गांव निवासी 66 वर्षीय महेंद्र लकड़ा ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के बेटे मनोहर लकड़ा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसकी मां की नींद खुली तो पिता घर में नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से करीब 100 मीटर दूर उनका शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार महेंद्र लकड़ा शराब का सेवन करते थे और पिछले कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.