गुमला, अप्रैल 3 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड में वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिनी कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत धंगरीलुका नदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पं. नरसिंह होता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रियों से पूजा कराई। इसके बाद 501 श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरकर कलश यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा धंगरीलुका नदी से निकल कर सरलाडांड़, बासुदेव कोना होते हुए गढ़पहाड़ स्थित कर्मभूमि तक पहुंची। यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। गढ़पहाड़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जोड़ा महादेव व पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिष...