गुमला, जून 1 -- रायडीह, प्रतिनिधि। सुरसांग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक पिकअप वाहन से 12 गौवंशीय पशुधन बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडरा गांव के रास्ते पशुओं की तस्करी की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम सतर्क होकर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के दरीगढ़ा गांव के समीप मवेशियों से लदे एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।पुलिस की मौजूदगी देखकर वाहन सवार तस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन में से एक तस्कर अताउल खान, निवासी सांई टांगरटोली, लोदाम (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए...