रायडीह में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
गुमला, जून 29 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा बेरी टोली निवासी 17 वर्षीय जैतून लकड़ा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पिता पैकस लकड़ा ने बताया कि रविवार को जैतून दिनभर घर से बाहर था। शाम को घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दूसरे दरवाजे से झांककर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। जैतून रायडीह स्थित एसएस हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.