रायडीह में हाथियों का झुंड घुसा,रातजगा कर रहे ग्रामीण
गुमला, सितम्बर 30 -- रायडीह प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जमगाई, गोसाईकोना, सुरसांग और रेंगोला इलाके में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं और अपने घर-परिवार की निगरानी में जुटे हैं।ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड जंगल के आसपास घूम रहा है। इसके बाद कई गांवों के लोग रात में मशाल और आग की व्यवस्था कर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है।बुधवार शाम प्रभारी वनपाल चंद्रेश उरांव क्यूआरटी के साथ रेंगोला जंगल पहुंचे। टीम जंगल में मौजूद हाथियों की निगरानी करते हुए उन्हें आबादी वाले इलाके से दूर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने में जुटी रही। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.