गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टुडृरमा गांव के समीप रविवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में 21 वर्षीय मंगेल मुंडा की मौत हो गई। मृतक केराडीह गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सड़क पर युवक का शव पड़ा हुआ था।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक के सिर में गहरी चोट के निशान हैं। पुलिस ने मंगेल मुंडा को घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.