गुमला, मार्च 20 -- रायडीह। ईद,सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को रायडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ प्रधान हांसदाक और थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। आपात स्थिति में 112 डायल करने का निर्देश भी दिया गया। रामनवमी जुलूस के लिए लाइसेंस समय पर जमा करने, रात्रि जुलूस में प्रकाश व्यवस्था, वॉलेंटियर तैनाती और वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में ईद-उल-फितर की नमाज के समय की जानकारी साझा की गई। वहीं सरहुल जुलूस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मौके पर कई ग...