गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला। जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के चिरोडाड़ निवासी 29 वर्षीय सम्मेलन किस्पोट्टा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई अनिल किस्पोट्टा ने बताया कि सम्मेलन मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मंगलवार की शाम वह नए घर से पुराने, निर्जन घर चला गया। जब काफी देर तक वह लौटकर नहीं आया, तो परिवारजन पुराने घर पहुंचे, जहां सम्मेलन को रस्सी से लटका पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.