गुमला, मई 8 -- रायडीह, प्रतिनिघि। वन विभाग रायडीह ने कार्रवाई करते हुए पारासीमा वन क्षेत्र से 21 नग साल बोटा लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। मामले में फरार लकड़ी तस्कर के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभारी वनपाल चन्देश उरांव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पारासीमा जंगल से पिकअप वाहन में अवैध रूप से साल की लकड़ी लादकर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही जिला वन विभाग के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी की कार्रवाई गुमला,चैनपुर और रायडीह वन विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर पारासीमा जंगल के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान साल बोटा लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। हालांकि वन विभाग की टीम को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जब्त सामान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.