रायडीह में लिव-इन में रह रहे 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
गुमला, जून 13 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड अंतर्गत मांझाटोली स्थित संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च में शनिवार को एक अनूठा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। मिस्सा पूजा अनुष्ठान के साथ इस कार्यक्रम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 12 जोड़ों ने सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में प्रवेश कर अपने संबंध को औपचारिक मान्यता दी।
वैवाहिक बंधन की महत्ता कार्यक्रम की अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर ने की। उन्होंने विधिवत मिस्सा पूजा कराई और सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन के महत्व, जिम्मेदारियों तथा पारिवारिक मूल्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है, जिसमें प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।
समारोह की उपस्थिति समारोह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.