गुमला, मई 5 -- रायडीह, प्रतिनिधि। वन विभाग रायडीह ने कार्रवाई करते हुए साल बोटा के साथ एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांसीर निवासी मदन सिंह (32) के रूप में हुई है। प्रधान वनरक्षी मुनेश्वर राम ने बताया कि वन विभाग की क्यूआरटी टीम को सूचना मिली थी कि रायडीह वन क्षेत्र के सोपो जंगल से लकड़ी तस्कर अवैध लकड़ी लेकर निकलने वाले हैं। सूचना के आधार पर मुनेश्वर राम के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने सोपो जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर पर 10 नग साल बोटा लदा पाया गया। टीम ने मौके से तस्कर मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी ने छापामारी दल के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया।वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.