गुमला, फरवरी 26 -- रायडीह। महिला विकास मंडल रायडीह का 20वां वार्षिक महाअधिवेशन 26 फरवरी को स्थानीय शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण,आत्मविश्वास, एकता और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक होगा। महाअधिवेशन में प्रखंड की 13 पंचायतों की 844 महिला मंडलों से जुड़ी 12,660 महिलाएं व अन्य सदस्य शामिल होंगी। उक्त जानकारी समिति की अध्यक्ष रजनी मिंज ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...