रायडीह में मवेशी लदा पिकअप पलटने से चालक की मौत, खलासी घायल
गुमला, जून 12 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर कोयनारटोली के पास शुक्रवार अहले सुबह करीब चार बजे मवेशी लोड पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सुबान शाह (36),निवासी साई टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी अफरोज खान (40), निवासी बरगीडाड़, थाना रायडीह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन छत्तीसगढ़ से गोविंदपुर होते हुए चैनपुर-कांसीर मार्ग से मवेशियों को लेकर गुमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में वाहन में लदे चार मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मवेशियों को कब्जे में लिया। घायल उपचालक और मृतक के शव को सदर अस्पताल गुमला भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.