गुमला, मई 12 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में थाना गेट के समीप बाइक और साइकिल की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई,जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी 30 वर्षीय भगवान सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल सरलाडांड निवासी मंगलाचरण का इलाज चल रहा है।घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलाचरण किसी वैद्य से मिलने जोड़ापुल गांव गया था। वहां से साइकिल से लौटने के दौरान रायडीह थाना के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.