रायडीह में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत
गुमला, जुलाई 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के समीप शनिवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बिरकेरा निवासी 40 वर्षीय सैहुन कुजूर की मौत हो गई,जबकि 18 वर्षीय आशु लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने सैहुन कुजूर को मृत घोषित कर दिया,जबकि आशु लकड़ा का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से बिरकेरा गांव से मरदा जा रहे थे। इसी दौरान मांझाटोली के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.