रायडीह में फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या
गुमला, सितम्बर 4 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुरानी रायडीह गांव में गुरुवार की देर रात्रि 22 वर्षीय महेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को हुई,इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। बताया गया कि महेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। गुरुवार की रात वह घर पर ही थे। देर रात परिवार के अन्य सदस्यों के सो जाने के बाद उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना रायडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.