गुमला, मार्च 16 -- रायडीह, प्रतिनिधि । जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ भलमंडा अंबाटोली गांव में रविवार रात नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भलमंडा अंबाटोली निवासी महावीर गोप (52वर्ष) रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित एक होटल में काम करता है। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह दिन भर घर से बाहर था। शाम को घर लौटने पर वह नशे की हालत में था। इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर उसकी पत्नी कलावती देवी (50वर्ष) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महावीर गोप ने आवेश में आकर घर में रखी लाठी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना सोमवार सुबह मिलने पर रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.