गुमला, अक्टूबर 4 -- रायडीह, प्रतिनिधि। सनातनियों के नौ दिनी धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत गुरुवार को माता रानी की प्रतिमा का नगर भ्रमण सह भव्य मेला आयोजित किया गया। विसर्जन शोभा यात्रा नवागढ़ पतराटोली, कांसीर, टुडुरूमा, कोंडरा, बागबोथा और शंखमोड़ मांझाटोली पूजा समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं के उत्साह-उमंग के बीच निकाली गई। नवागढ़ पतराटोली दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा नेशनल हाइवे,शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह चौक, डुमरटोली बाजार और टांड़ होते हुए गंझू तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर समाप्त हुई। वहीं शंखमोड़ और कांसीर कोंडरा में रावण दहन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु डीजे साउंड पर यात्रा के मार्ग में मां दुर्गा की पूजा और विदाई में पूरी आस्था दिखाते नजर आए।प्रखंड प्रशासन और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही। बीडीओ प्रधान हांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.