गुमला, फरवरी 11 -- रायडीह प्रतिनिधि। बुधवार को प्रखंड सभागार परिसर में दिव्यागजनों और वरिष्ठ नागरिकों को ADIP(RVY) योजनांतर्गत निशुल्क यंत्र उपकरण वितरण एंव मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 140 दिव्यांगजनो का निबंधन किया गया,आहरता पुर्ण करने वाले दिव्यांगजनो के बीच जरूरत के अनुसार उपकरण का वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर एलिम्को रांची के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का मूल्यांकन किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना की ओर से तीन दिव्यांगजन के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान हांसदा के द्वारा ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।ट्राईसाइकिल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।बीडीओ ने कहा कि आनेवाले दिनों में और जरूरतमंदों के बीच विभिन्न यंत्र उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।मौके पर अविनाश कुमार ऑडियोल...