गुमला, अप्रैल 19 -- रायडीह। प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतराटोली में पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल सेवा बाधित है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क ठप रहने के कारण लोग मोबाइल से बातचीत समेत अन्य जरूरी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। दैनिक जरूरतों और संचार व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार समस्या होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बीएसएनएल सेवा बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- गोल्फा में नेटवर्क दिक्कत से लोग परेशान यह भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क को लेकर छात्र और व्यापारी परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.