गुमला, अगस्त 27 -- रायडीह, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे-43 पर रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा स्थित नीचे तीखा मोड़ के समीप गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे की जानकारी हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय आशीष अभ्यंकर के रूप में की गई है, जबकि घायल सोपान आनंदराव नाटक व बिल्लेकर बताया गया है। सभी महाराष्ट्र के दरियापुर,जिला अमरावती के रहने वाले है।

पुलिस कार्रवाई दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायल को सदर अस्पताल गुमला भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भारी वाहन ट्रक छत्त...