गुमला, अप्रैल 19 -- रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड में बढ़ती गर्मी,उमस और गिरते जलस्तर के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में कई चापानल खराब पड़े हैं। जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा जारी मरम्मत सूचना में प्रभारी कनीय अभियंता का नंबर दिया गया है,लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा। जिससे समस्या और बढ़ गई है। मजबूरी में लोग स्थानीय मैकेनिक से महंगे दर पर मरम्मत करा रहे हैं। कड़ोछतरपुर, जरजट्टा पंचायत, धुमकुड़िया व महुआटोली सहित कई गांवों में चापानल खराब हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस परिसर का चापानल भी बंद है। जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। सोमवार हाट में आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपप्रमुख दीपक कुजूर ने विभाग से शीघ्र सभी खराब चापानलों की मरम्मत...