रायडीह में जंगली भालू के हमले में युवक घायल
गुमला, जून 18 -- रायडीह प्रतिनिधि रायडीह प्रखंड के सुरसांग पंचायत अंतर्गत रेगोला डुमरटोली निवासी 30 वर्षीय सागर एक्का जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी रायडीह पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सागर एक्का गुरुवार सुबह गांव के समीप जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक सामने से आए एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से उसकी गर्दन, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वनपाल चंद्रेश उरांव अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विभाग की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.