गुमला, जून 16 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर जामटोली गांव में सोमवार देर शाम एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन सिंह (7वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार सोमवार को नवीन के माता-पिता रोज की तरह खेत में काम करने गए थे। उस दौरान नवीन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। शाम करीब छह बजे जब परिजन घर लौटे तो नवीन वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन शुरू की।

शव बरामदगी इसी दौरान गांव के समीप जंगल में नवीन का शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद...