गुमला, अप्रैल 26 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के कुलमुंड स्थित जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिनी रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा पीबो स्थित मरदा नदी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नेशनल हाईवे-43 से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना के बाद महायज्ञ शुरू किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं। इस दौरान जय राम श्री राम, जय जय राम और हरे कृष्णा हरे हरे के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- मुसेपुर में उमड़ा आस्था का सागर, भव्य शोभायात्रा से गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष महायज्ञ की शुरुआत अयोध्या से आए पुरोहित प्रदुमणजी महाराज, आचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.