गुमला, मार्च 19 -- रायडीह। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के शंखमोड़ मांझाटोली में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। इस मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर जय श्रीराम और हरे कृष्ण के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई और अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...