रायडीह में आज पहुंचेगा चलंत लोक अदालत
गुमला, मई 17 -- रायडीह। प्रखंड परिसर में सोमवार पूर्वाह्न 10.30 बजे चलंत लोक अदालत पहुंचेगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न मामलों में कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ प्रधान हांसदाक ने बताया कि चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से भूमि विवाद सहित अन्य लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को कानूनी प्रक्रिया, विवादों के समाधान और न्यायिक सहायता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय जागरुकता व आउटरीच अभियान कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.