रायडीह में आंधी में एनएच-43 पर गिरा विशाल पेड़,डेढ घंटे तक ठप रहा आवागमन
गुमला, जून 17 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के शंख मोड़ मांझाटोली क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आई तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण नेशनल हाईवे-43 पर आशापुरा फ्यूल सेंटर के समीप एक विशालकाय फुटकल का पेड़ गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से एनएच-43 पूरी तरह बाधित हो गया और करीब डेढ घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
पेड़ गिरने का असर पेड़ गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हटाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ घंटे बाद सड़क को यातायात के लिए सुचारू कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.