रायडीह में अवैध बालू व गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
गुमला, मई 7 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह पुलिस ने गुरूवार को अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर और गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान गुमला के धोधरा पाकरटोली निवासी 23 वर्षीय संजय उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को सुबह में सूचना मिली थी कि शंख नदी मांझाटोली से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बरटोली शंख नदी के पास दो ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन पुलिस वाहन देख चालक फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब सौ-सौ घनफीट बालू लदा था।वहीं मांझाटोली चौक के पास गश्ती के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले गिट्टी लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, गिट्टी लदा ट्रैक्टर व हाइवा जब्त चालक संजय उरांव से परिवहन संबंधी वैध कागजात मांगे गए,लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.