रायडीह ब्लाक मोड़ में जांच केन्द्र खुला
रांची, जून 15 -- तमाड़, प्रतिनिधि। रायडीह ब्लॉक मोड़ में लुपिन डायग्नोस्टिक्स सेंटर नामक जांच केंद्र का उद्घाटन सोमवार को उप प्रमुख शंकुतला खंडित और ग्राम प्रधान विमल पातर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। केंद्र के संचालक विश्वनाथ प्रमाणिक ने बताया कि यहां सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में मुखिया धनमनी देवी, प्रमिला कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रेशमी देवी, नौढ़ी पंचायत के मुखिया तीर्थनाथ सिंह, उप मुखिया दीनबंधु प्रमाणिक, जीत मोहन प्रमाणिक सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय के बांक विशनपुर में समेकित स्वास्थ्य शिविर में बनाये गये 10 आयुष्मान कार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.