गुमला, मई 25 -- रायडीह, प्रतिनिधि । भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए रायडीह प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है। सोमवार को नवागढ़ पतराटोली बस पड़ाव मुख्य चौक पर शीतल जल प्याऊ स्टॉल का उद्घाटन किया गया।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। चौक स्थित पकरी पेड़ की छांव में दो मिट्टी के घड़ों में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही राहगीरों के लिए जग और ग्लास भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को गर्मी में पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।उद्घाटन यह भी पढ़ें- भरनो थाना ने शुरू किया प्याऊ शुरू के मौके पर बीडीओ प्रधान हांसदाक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ...